Home / Odisha / प्रोफेसर डॉ मानस रंजन साहू ओयूएचएस के नये वीसी नियुक्त

प्रोफेसर डॉ मानस रंजन साहू ओयूएचएस के नये वीसी नियुक्त

  • राज्यपाल रघुवर दास ने की नियुक्त

भुवनेश्वर। प्रोफेसर डॉ मानस रंजन साहू को ओडिशा यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (ओयूएचएस) का नया वीसी नियुक्त किया गया है। राज्य के माननीय राज्यपाल और कुलाधिपति रघुवर दास ने अपनी संवैधानिक शक्तियों का प्रयोग करते हुए प्रोफेसर (डॉ) मानस रंजन साहू, प्रोफेसर और जनरल सर्जरी विभाग के प्रमुख, एम्स भुवनेश्वर को आज या जिस दिन से वह कार्यालय में कार्यभार संभालते हैं, से चार साल की अवधि के लिए ओडिशा यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (ओयूएचएस), भुवनेश्वर का कुलपति नियुक्त किया है। उनकी यह नियुक्त 70 वर्ष की आयु या अगले आदेश, जो भी पहले होगा, तक प्रभावी होगी। यह जानकारी आज यहां राजभवन की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में दी गयी है।

बताया गया है कि प्रोफेसर (डॉ) साहू ने सर्जरी में स्नातकोत्तर की पढ़ाई पूरी करने के बाद एसआरसीएमसीआरआई, चेन्नई से सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी में फेलोशिप की है। उनके पास प्रोफेसर और समकक्ष पद पर 26 वर्ष से अधिक और 6 वर्ष से अधिक का शिक्षण अनुभव है। उनके पास एम्स भुवनेश्वर में जनरल सर्जरी विभाग के प्रोफेसर और प्रमुख और एम्स भुवनेश्वर के मेडिकल बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में प्रशासनिक अनुभव है।  

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …