भद्रक. जिले में तिहीड़ी पुलिस की सीमा के तहत झिरपुर में एक व्यक्ति पर जान लेवा हमला कर उसके पास से 10.8 लाख रुपये लूटने का मामला प्रकाश में आया है. एक एलपीजी एजेंसी का कर्मचारी प्रमोद भंज ने इस संबंध में तिहीड़ी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है. प्राथमिकी के अनुसार, भंज इतनी बड़ी रकम को बैंक में जमा करने के लिए लेकर यूको बैंक की तिहिड़ी शाखा की ओर जा रहा था. इसी दौरान बाइक सवार तीन बदमाशों ने भंज को रोक लिया और उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया. जैसे ही कैश वाला बैग उसके हाथ से गिरा लुटेरों ने उसे उठाया और मौके से भाग गए. बाद में स्थानीय लोगों ने पीड़ित को बचाया और उसे इलाज के लिए तिहीड़ी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया.
Check Also
भुवनेश्वर में हीट एंड रन, दो लोगों की मौत, एक की हालत गंभीर
तेज रफ्तार वाली बस ने सीआरपी चौक के पास पहले कार को टक्कर …
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
