Home / Odisha / मायुमं कटक शाखा की ओर से निरंतर सेवा कार्य जारी

मायुमं कटक शाखा की ओर से निरंतर सेवा कार्य जारी

  • नर सेवा नारायण सेवा के तर्ज पर कर रहे हैं सेवा कार्य

शैलेश कुमार वर्मा, कटक

मारवाड़ी युवा मंच कटक शाखा की ओर से नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रकाश अग्रवाल उर्फ छोटू के नेतृत्व में 25 दिनों से निरंतर सेवा कार्य जारी है. इस सेवा कार्य में तन-मन-धन से उनके सभी कार्यकर्ता उनका भरपूर सहयोग कर रहे हैं. कटक शाखा की ओर से शनिवार को एससीबी मेडिकल में 760 पैकेट रोटी और मिक्स सब्जी के पैकेट बनाकर वितरण किये गए. युवा साथियों के जोश और लगन को बढ़ाने के लिए पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री कैलाश प्रसाद संगानेरिया ने आकर युवा साथियों को मार्ग दर्शन किया एवं शिविर के कार्यक्रम की सराहना की. प्रशासन की ओर से कटक शाखा को सहयोग प्राप्त हो रहा है. इसमें तन-मन-धन से साथ दे रहे सभी युवा साथियों एवं समाज बंधुओं को विशेष सहयोग के लिए मंच की ओर से धन्यवाद दिया गया.

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

भुवनेश्वर में हीट एंड रन, दो लोगों की मौत, एक की हालत गंभीर

    तेज रफ्तार वाली बस ने सीआरपी चौक के पास पहले कार को टक्कर …