Home / Odisha / 20 दिनों में जारी हो जाएगी पूरी सूची – तोमर
TOMAR

20 दिनों में जारी हो जाएगी पूरी सूची – तोमर

  • कहा-दूसरे चरण के प्रत्याशियों की सूची दो-तीन दिनों में आने की संभावना

भुवनेश्वर। आगामी दो-तीन दिनों में ओडिशा विधानसभा के लिए भाजपा के दूसरे चरण के प्रत्याशियों की सूची जारी होगी। प्रदेश भाजपा चुनाव प्रभारी विजय पाल सिंह तोमर ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आगामी 20 में शेष सभी प्रत्याशियों की सूची जारी होगी।

टिकट की मांग करने वाले नेताओं के भाजपा कार्यालय में आने के मुद्दे पर पूछे गये प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि टिकट के लिए भाजपा कार्यालय आकर मांग करना सामान्य बात है। इसमें कोई नयी बात नहीं है।

उन्होंने कहा कि सभी लोग विचारधारा को लेकर हमारे साथ जुड़े हुए हैं। केन्द्रीय नेतृत्व के प्रचार के लिए आने के संबंध में आगामी दो दिनों के अंदर योजना प्रस्तुत की जाएगी।

उन्होंने कहा कि घोषित किये गये प्रत्याशियों के बदले जाने के संबंध में कोई भी निर्णय संसदीय कमेटी ही लेगी।

Share this news

About desk

Check Also

सुभद्रा योजना के दो साल पूरे

    ओडिशा में घर-घर जलेगा ‘सुभद्रा दीप’     उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिडा की अपील …