Home / Odisha / पूर्व तट रेलवे मुख्यालय रेल सदन में आगजनी

पूर्व तट रेलवे मुख्यालय रेल सदन में आगजनी

  • एक स्टोर रूम, एक कॉमन बाथरूम और लिफ्ट को पहुंची क्षति

  • जांच के लिए पूर्व तट रेलवे ने दिया आदेश

भुवनेश्वर. पूर्व तट रेलवे के मुख्यालय रेल सदन में आज देर शाम एक आगजनी की घटना में एक स्टोर रूम, एक कॉमन बाथरूम तथा एक लिफ्ट को नुकसान पहुंचा है. हालांकि इस दौरान कुछ बड़ा नुकसान नहीं हुआ है.

बताया जाता है कि रेल सदन के आफिसर रेस्ट हाउस के लिफ्ट एरिया के पास शाम 6.50 आग लगी. आफिसर्स रेस्ट हाउस में लगी आग से लिफ्ट क्षतिग्रस्त हो गई. इस घटना की तुरंत जानकारी पाते ही फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर जल्द काबू पाया जा सका, जिससे कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ. तब तक एक स्टोर रूम और एक कॉमन बाथरूम को भी नुकसान पहुंचा. लिफ्ट के कांच और उसकी वायरिंग को भी नुकसान पहुंचा है.

ईस्ट कोस्ट रेलवे ने इस मामले की जांच करने और रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए एक वरिष्ठ अधिकारी स्तर का जांच प्राधिकरण नियुक्त किया है. यह जानकारी पूर्व तट रेलवे की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में दी गयी है.

Share this news

About desk

Check Also

मायुमं भुवनेश्वर का राष्ट्रीय प्रकल्प ‘आनंद सबके लिए’ आयोजित

    80 से अधिक जरूरतमंद परिवारों के बीच कपड़े, खाद्य सामग्री एवं अन्य उपयोगी …