Home / Odisha / सुंदरगढ़ जिले में कोरोना ड्यूटी के दौरान आशाकर्मी की मौत

सुंदरगढ़ जिले में कोरोना ड्यूटी के दौरान आशाकर्मी की मौत

  • पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपये देने के लिए जुएल ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भुवनेश्वर. सुंदरगढ़ जिले में कोविद-19 ड्यूटी के दौरान मौत होने वाली आशाकर्मी के परिवार को 50 लाख रुपये की घोषित सहायता देने के लिए पूर्व केन्द्रीय मंत्री तथा सांसद जुएल ओराम ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है. इस पत्र में उन्होंने कहा कि सुंदरगढ़ जिले के बालिशंकरा प्रखंड के राइडिह गांव की निर्मला सोरेन आशाकर्मी के रुप में कोविद-19 की ड्यूटी में तैनात थीं. गत 27  अप्रैल को उनकी मौत हो गई है. ड्यूटी के दौरान ही उनकी मौत हुई है. मृतक का परिवार उनके चुनाव क्षेत्र का है. ऐसे में पूर्व घोषणा के अनुरूप राज्य सरकार द्वारा उनके परिवार को 50 लाख रुपये की राशि  प्रदान की जाए.

Share this news

About desk

Check Also

मायुमं भुवनेश्वर का राष्ट्रीय प्रकल्प ‘आनंद सबके लिए’ आयोजित

    80 से अधिक जरूरतमंद परिवारों के बीच कपड़े, खाद्य सामग्री एवं अन्य उपयोगी …