Home / Odisha / कोरापुट में बस पलटने से एक की मौत, 20 घायल

कोरापुट में बस पलटने से एक की मौत, 20 घायल

  •   10 घायलों की हालत गंभीर

कोरापुट। कोरापुट जिले के सदर थाना अंतर्गत पोड़गड़ा में छोटागुड़ा के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 326 के करीब मालकानगिरि से ब्रह्मपुर जा रही एक निजी बस के पलट जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और 20 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान जयपुर के चिलिगुड़ा के नारायण रथ के रूप में की गई है। हादसे की सूचना पाते ही पुलिस और अग्निशमन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और बस के अंदर फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। घायलों को पोडगड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया, जहां से गंभीर रूप से घायल 10 लोगों को कोरापुट के शहीद लक्ष्मण नाइक मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया।

सूत्रों के मुताबिक, बस शाम 5 बजे 40 यात्रियों को लेकर मालकानगिरि से रवाना हुई थी और रात 9 बजे कोरापुट पहुंची। दुर्घटना रात करीब 10:30 बजे के पास हुई।

हालांकि दुर्घटना का सटीक कारण अभी तक पता नहीं चल पाया था, लेकिन आशंका है कि ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया, जिसके कारण बस पलट गई।

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …