Home / Odisha / सकल जैन तेरापंथ समाज का होली वंधु मिलन समारोह आयोजित
JAIN SAMAJ सकल जैन तेरापंथ समाज का होली वंधु मिलन समारोह आयोजित

सकल जैन तेरापंथ समाज का होली वंधु मिलन समारोह आयोजित

भुनवेश्वर। सकल जैन तेरापंथ समाज की तरफ से स्थानीय तेरापंथ भवन में रंगारंग होली बंधु मिलन समारोह आयोजित किया गया। समारोह में पूरे जैन समाज के साथ विभिन्न समाज एवं संगठन के पदाधिकारियों ने भाग लेकर सामूहिक रूप से आयोजित होली वंधु मिलन उत्सव का आनंद लिया। एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी तथा साथ ही पारंपरिक नृत्य संगीत करते हुए उत्सव का आनंद लिया। समारोह में बतौर मुख्य अतिथि ओडिशा सरकार के मंत्री राजेन्द्र उर्फ राजू भाई ढोलकिया ने उपस्थित रहकर उत्सव का आनंद लेने के साथ ही पूरे समाज को होली की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर कोलकाता से पधारे संगीतकार विजय गर्ग एवं उनकी टीम ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर सभी का दिल जीत लिया। विजय गर्ग ने धरती डोला रे…., मिसरी को आग लगा दे रसिया… जैसे एक के बाद पारंपरिक होली गीत राजस्थानी एवं हिन्दी में सुनाई, तो वहीं ताल से ताल मिलाकर समाज के लोगों ने उत्सव का आनंद लिया। सभा अध्यक्ष बच्छराज बेताला, साधुमार्गी समाज से नवरतन बोथरा ने स्वागत भाषण दिया और सभी को रंग-गुलाल के इस पर्व की समाज की तरफ से बधाई दी। मंच संचालन पारस सुराणा ने किया। इस मौके पर कई गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति रही।

इस खबर को भी पढ़ेंः-बीजद ने तेज की उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया, कई सीटों पर नए उम्मीदवार

Share this news

About admin

Check Also

मायुमं भुवनेश्वर का राष्ट्रीय प्रकल्प ‘आनंद सबके लिए’ आयोजित

    80 से अधिक जरूरतमंद परिवारों के बीच कपड़े, खाद्य सामग्री एवं अन्य उपयोगी …