Home / Odisha / ओडिशा में कोरोना के सात और पाजिटिव मरीज

ओडिशा में कोरोना के सात और पाजिटिव मरीज

  • तीन भद्रक और चार सुंदरगढ़ के हैं निवासी

  • मरीजों की संख्या 118 हुई

भुवनेश्वर. राज्य में कोरोना पाजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है. आज सुबह सात पाजिटिव मामले सामने आये हैं. इनमें से तीन मामले भद्रक के हैं. भद्रक के बासुदेवपुर प्रखंड में दो और बोंथ में एक मरीज पाजिटिव पाया गया है. इन क्षेत्रों को कांटेंमेंट क्षेत्र घोषित कर दिया गया है. इधर, चार मामले सुंदरगढ़ जिले के हैं, जिनके विवरण की प्रतीक्षा है. कल कोरापुट के दशमंतपुर में एक स्वास्थ्यकर्मी पाजिटिव पाया गया था. उनकी आयु 22 साल है तथा कोलकाता से आकर क्वारेंटाइन में थे. उनके पास कोई लक्षण नहीं था. उसके बावजूद उनकी रिपोर्ट पाजिटिव आयी.

Share this news

About desk

Check Also

मायुमं भुवनेश्वर का राष्ट्रीय प्रकल्प ‘आनंद सबके लिए’ आयोजित

    80 से अधिक जरूरतमंद परिवारों के बीच कपड़े, खाद्य सामग्री एवं अन्य उपयोगी …