Home / Odisha / जयंती पर उत्कल गौरव मधुसूदन दास को याद किया गया

जयंती पर उत्कल गौरव मधुसूदन दास को याद किया गया

भुवनेश्वर. उत्कल गौरव मधुसूदन दास की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री नवीन पटनायक व केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने उन्हें याद किया. मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने इस संबंध में ट्विट कर कहा कि  ओडिशा प्रदेश के गठन में प्रमुख भूमिका निर्वाह करने वाले तथा आधुनिक ओडिशा के निर्माता  मधुसूदन दास की जयंती पर उन्हें मेरी श्रद्धांजलि. ओडिशा के स्वाभिमान की सुरक्षा, उद्योग, शिक्षा व साहित्य में उन्होंने उत्कर्षता प्रतिपादित किया था. राज्य के विकास के लिए उनके बहुमूल्य योगदान सदैव स्मरणीय व प्रेरणादायी रहेगा. केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने भी उनकी जयंती पर ट्विट कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है.

 

 

Share this news

About desk

Check Also

मायुमं भुवनेश्वर का राष्ट्रीय प्रकल्प ‘आनंद सबके लिए’ आयोजित

    80 से अधिक जरूरतमंद परिवारों के बीच कपड़े, खाद्य सामग्री एवं अन्य उपयोगी …