Home / Odisha / ब्रह्मपुर में उप-जिलाधिकारी ने किया चार पंचायतों का निरीक्षण

ब्रह्मपुर में उप-जिलाधिकारी ने किया चार पंचायतों का निरीक्षण

ब्रह्मपुर. ब्रह्मपुर के उप-जिला मजिस्ट्रेट सिंदे दत्तात्रेय भाऊसाहेब ने रानिलुंडा ब्लॉक के तहत चार पंचायतों में स्थिति का निरीक्षण करने पहुंचे. इस दौरान उन्होंने क्वारेंटाइन होम की स्थिति देखी. उल्लेखनीय है कि सरकार का मानना है कि लाकडाउन खुलने के बाद बाहरी राज्यों से काफी संख्या में ओडिशा के लोग घर लौटकर आयेंगे. ऐसी स्थिति में कोरोना को ध्यान में रखते हुए उन्हें पहले क्वारेंटाइन में रखकर जांच की जायेगी. सामान्य पाये जाने के बाद ही उन्हें घर जाने की अनुमति प्राप्त होगी.

इन्हीं तैयारियों का जायजा लेने के लिए उपजिलाधिकारी ने चार पंचायत इलाकों का दौरा किया तथा राज्य सरकार के आदेश के तहत तेजी कार्य करने के लिए कहा. इस दौरान उन्होंने स्थानीय सरपंचों के साथ इस कार्य में जुड़े सभी लोगों के साथ चर्चा की.

Share this news

About desk

Check Also

मायुमं भुवनेश्वर का राष्ट्रीय प्रकल्प ‘आनंद सबके लिए’ आयोजित

    80 से अधिक जरूरतमंद परिवारों के बीच कपड़े, खाद्य सामग्री एवं अन्य उपयोगी …