Home / Odisha / कटक में गुर्जर भारती की सेवा जारी

कटक में गुर्जर भारती की सेवा जारी

कटक. कोरोना को लेकर जारी लाकडाउन में जरूरमंदों के बीच गुर्जर भारती की सेवा जारी है. कटक के मानिकघोष बाजार, पटापोल, मेरिया बाजार, सीडीए, खपुरिया एवं झींकीरिया गांव में करीब ५०० लोगों के बीच राहत सामग्री वितरित की गयी.

गुर्जर भारती ने सात से दस दिनों तक की राशन सामग्री दी गयी, जिसमें आटा, दाल, तेल, चीनी, दूध पावडर, चायपत्ती, बिस्किट वगैरह शामिल हैं. इस कार्य के संचालन के लिए गुर्जर भारती के अध्यक्ष रूपेश दोशी, सहसचिव दिनेश पारेख, मेहुल महेता तथा परशुराम बहेरा उपस्थित थे.

इस कार्य में प्रशासनिक तथा पुलिस सहायता के लिए दृष्टि संस्था के अधिवक्ता प्रदीप पटनायक का काफी सहयोग रहा. इस कार्य में आर्थिक योगदान के लिए गुर्जर भारती के माननीय ट्रस्टीगण एवं सदस्यों का हृदय से धन्यवाद.🙏

Share this news

About desk

Check Also

मायुमं भुवनेश्वर का राष्ट्रीय प्रकल्प ‘आनंद सबके लिए’ आयोजित

    80 से अधिक जरूरतमंद परिवारों के बीच कपड़े, खाद्य सामग्री एवं अन्य उपयोगी …