Home / Odisha / पुरी श्रीमंदिर परिक्रमा परियोजना 17 जनवरी को लोगों को होगी सुपुर्द
पुरी श्रीमंदिर परिक्रमा परियोजना

पुरी श्रीमंदिर परिक्रमा परियोजना 17 जनवरी को लोगों को होगी सुपुर्द

  • 12 जनवरी से शुरू होगा हवन यज्ञ

भुवनेश्वर। पुरी श्रीमंदिर परिक्रमा परियोजना आगामी 17 जनवरी को एक भव्य कार्यक्रम के जरिये को लोगों के लिए समर्पित किया जाएगा। यह जानकारी पुरी के गजपति महाराज दिव्यसिंह देव ने आज दी। उन्होंने श्रीमंदिर परियोजना के साथ-साथ अन्य परियोजनाओं का निर्माण कार्य को जाकर देखा है। कार्य कितना हुआ है तथा कितना बाकी है, उसकी भी उन्होंने समीक्षा की। इसके बाद उन्होंने यह बात मीडिया के साथ साझा की।

इसी तरह पुरी श्रीमंदिर के मुख्य प्रशासक रंजन कुमार दास ने बताया कि पुरी श्रीमंदिर परिक्रमा परियोजना के शुभारंभ से पहले 12 जनवरी से पांच दिनों को हवन यज्ञ किया जाएगा तथा 17 को इसकी प्रतिष्ठा की जाएगी। पांच दिनों तक कार्यक्रम लगातार होते रहेंगे।

इस खबर को भी पढ़ेंः-भारतीय किसान संघ की भुवनेश्वर में विशाल गर्जना रैली निकली

गजपति महाराज ने कहा कि श्रीमंदिर परिक्रमा परियोजना पूरे विश्व के आध्यात्मिक, सांस्कृतिक व धार्मिक कार्य के लिए है। महाप्रभु के भक्तों के लिए यह एक सुंदर व्यवस्था होगी। इस परियोजना के पूर्ण होने पर भक्त काफी सुविधा से भगवान के दर्शन कर सकेंगे।

Share this news

About admin

Check Also

कटक स्थित सेंट्रल रेंज कार्यालय में राष्ट्रीय एकता दिवस

    आईजी डॉ सत्यजीत नायक ने दिलाई शपथ कटक। कटक स्थित सेंट्रल रेंज कार्यालय …