भुवनेश्वर – किसानों द्वारा टोकन सिस्टम के विरुद्ध जहां आंदोलन किया जा रहा है, वहीं राज्य के खाद्य आपूर्ति मंत्री रणेन्द्र प्रताप स्वाईं ने कहा कि टोकन सिस्टम को वापस नहीं लिया जाएगा। पत्रकारों द्वारा इस संबंध में पूछे गये सवाल के उत्तर में उन्होंने यह बात कही।
उन्होंने कहा कि टोकन सिस्टम के जरिये पारदर्शिता आएगी व किसानों को उनका हक उनके खाते में आसानी से पहुंचाया जा सकेगा । इसके लिए वह किसानों से अपील करते हैं इस व्यवस्था के साथ सहयोग करें। यदि व्यवस्था में कोई खामी है या फिर सुधार की आवश्यकता है, किसान उसे बतायें। राज्य सरकार उन सुझावों पर विचार करने के लिए तैयार है।
Check Also
देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा
वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
