भुवनेश्वर – राज्य के समस्त 16117 सरकारी बालिका मिडल इंग्लिश स्कूलों में शौचालयों का निर्माण हुआ है। केन्द्रापड़ा जिले के दे साही स्थित बालिका उच्च विद्यालय को छोड़कर राज्यके समस्त 288 सरकारी बालिका उच्च विद्यालयों में शौचालय हैं । 11 गैरसरकारी बालिका उच्च विद्यालयों में शौचालय नहीं है। यहां पर शौचालय निर्माण करने के लिए निर्देश दिया गया है। विधायक संतोष सिंह सालुजा द्वारा इस संबंध में पूछे गये सवाल के उत्तर में विद्यालय व जन शिक्षा मंत्री समीर रंजन दास ने विधानसभा में यह जानकारी दी।
भाजपा विधायक दल के उपनेता विष्णु सेठी ने कहा कि अनेक स्थानों पर शौचालयों की स्थिति ठीक नहीं है । नोडल आफिसर कागजों में शौचालयों की अच्छी स्थिति होने की रिपोर्ट दे रहे हैं । इसलिए विभागीय मंत्री को इस बारे मे ठोस कदम उठाने चाहिए ।
बीजद विधायक प्रदीप महारथी ने सवाल किया कि जो शौचालयों का निर्माण हुआ है वहां पानी की व्यवस्था भी की गई है या नहीं की गई है । साथ ही वहां सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति के संबंध में क्या कदम उठाया जा रहा है ।
इसके उत्तर में विभागीय मंत्री समीर रंजन दास ने कहा कि हर स्कूल में पानी की व्यवस्था है । सफाई कर्मचारियों की व्यवस्था न होने तक शौचालयों को साफ सुथरे रखने के लिए सभी को ध्यान देने के लिए वह सरपंचों को व्यक्तिगत रुप से पत्र लिखेंगे ।
Check Also
देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा
वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
