Home / Odisha / धर्मेन्द्र प्रधान ने एक करोड़ रुपये प्रधानमंत्री राहत कोष में दिया

धर्मेन्द्र प्रधान ने एक करोड़ रुपये प्रधानमंत्री राहत कोष में दिया

भुवनेश्वर. केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने उनके एक माह का वेतन व सांसद स्थानीय निकास निधि के एक करोड़ रुपये कोरोना मुकाबला के लिए प्रधानमंत्री राहत कोष में दिया है. प्रधान ने ट्विट कर यह जानकारी दी. उन्होंने ट्विट कर कहा कि इस कठिन समय में आइये जिन्हें हमसे ज्यादा आवश्यकता है, उनके लिए खड़े हों. कोरोना महामारी को ध्यान में रखकर मैंने अपना एक माह का वेतन तथा सांसद विकास निधि से एक करोड़ रुपये प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष में दिया है. इस पैसे से वंचित लोगों में मुंह पर खुशी लौटाने में सहायता मिलेगी.

Share this news

About desk

Check Also

मायुमं भुवनेश्वर का राष्ट्रीय प्रकल्प ‘आनंद सबके लिए’ आयोजित

    80 से अधिक जरूरतमंद परिवारों के बीच कपड़े, खाद्य सामग्री एवं अन्य उपयोगी …