Home / Odisha / ओडिशा : कोरोना गाइडलाइन उल्लंघन को लेकर कुल 267 मामले दर्ज

ओडिशा : कोरोना गाइडलाइन उल्लंघन को लेकर कुल 267 मामले दर्ज

भुवनेश्वर. कोरोना गाइडलाइन के उल्लंघन को लेकर शनिवार सुबह से रविवार सुबह तक पूरे प्रदेश में 267 मामले दर्ज किये गये हैं. ओडिशा पुलिस की ओर से यह जानकारी दी गई है. ओडिशा पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इन 267 मामलों में से 238 मामले वे मामले हैं, जो लाकडाउन के तोड़ने के संबंध में हैं. इसी तरह क्वारेंटाइन उल्लंघन को लेकर 21 मामले दर्ज किये गये हैं. इसके अलावा कोविद-19 की गाइडलाउन के उल्लंघन को लेकर पांच मामले दर्ज किये गये हैं. ओडिशा पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे जिम्मेदार तरीके से काम करें. लाकडाउन के अंदर घरों में रहें.

Share this news

About desk

Check Also

मायुमं भुवनेश्वर का राष्ट्रीय प्रकल्प ‘आनंद सबके लिए’ आयोजित

    80 से अधिक जरूरतमंद परिवारों के बीच कपड़े, खाद्य सामग्री एवं अन्य उपयोगी …