Home / Odisha / स्वास्थ्य कर्मचारियों को बिना पास के जाने की अनुमति

स्वास्थ्य कर्मचारियों को बिना पास के जाने की अनुमति

भुवनेश्वर. कोरोना मुकाबले के लिए जहां पूरे प्रदेश में लाकडाउन है तथा आम नागरिकों पर अनेक प्रतिबंध लगाये गये हैं, ऐसे में स्वास्थ्य कर्मचारियों पर किसी प्रकार का प्रतिबंध न लगाने के लिए पुलिस महानिदेशक ने सभी आरक्षी अधीक्षकों को पत्र लिखकर निर्देश दिया है. इस पत्र में राज्य के पुलिस महानिदेशक अभय ने कहा कि सरकारी हो या गैरसरकारी अस्पतालों में काम करने वाले स्वास्थ्य कर्मचारियों की आवाजाही पर किसी प्रकार की रोक नहीं होगी. उन्हें किसी प्रकार का पास नहीं मांगा जाएगा. उनके संस्थान के पहचान पत्र से ही उन्हें आने जाने दिया जाएगा.

Share this news

About desk

Check Also

परमाणु ऊर्जा के शांतिपूर्ण उपयोग के प्रयासों के स्वप्नद्रष्टा थे डॉ होमी भाभा

   उत्कल विश्वविद्यालय में डॉ होमी जहांगीर भाभा की स्मृति में आयोजित हुआ स्मारक व्याख्यान …