Home / Odisha / जुजुमुरा के पास सडक़ हादसा, दो बाइक सवार की मौत

जुजुमुरा के पास सडक़ हादसा, दो बाइक सवार की मौत

संबलपुर। जुजुमुरा के पास हुए सडक़ हादसे में दो बाइक सवार की मौत हो गई। मृतकों का नाम मनोज नायक एवं कल्पतरू बेहेरा बताया गया है। दोनों मृतक मानेश्वर के रहनेवाले थे। मिली जानकारी के अनुसार मनोज एवं कल्पतरू एक बाइक में सवार होकर संबलपुर की ओर आ रहे थे। इस दौरान जुजुमुरा के पास एक बाइक ने उन्हें ठोकर मारा और फरार हो गए। जिसमें मनोज एवं कल्पतरू की हालत गंभीर हो गई। आसपास उपस्थित लोगों ने तत्काल दोनों को अस्पताल पहुंचाया, किन्तु डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जुजुमुरा पुलिस ने  इस सिलसिले में प्रकरण दर्ज किया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। खबर लिखे जानेतक मामले में किसी की गिरफ्तारी संभव नहीं हो पाई थी।

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …