Home / Odisha / फ्रांस के छह नागरिकों को होटल न छोडऩे का निर्देश

फ्रांस के छह नागरिकों को होटल न छोडऩे का निर्देश

  •  कोरोना का भय

संबलपुर। एक विवाह समारोह में शामिल होने संबलपुर पहुंचे फ्रांस के छह नागरिकों को होटल से बाहर न निकलने का निर्देश जारी किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार शहर में आयोजित एक विवाह समारोह में शामिल होने पिछले 9 मार्च को वे संबलपुर पहुंचे। शहर के एक नामी होटल में फिलहाल वे रह रहे हैं। जिला स्वास्थ्य विभाग को जैसे ही इस मामले की खबर लगी उन्होंने फ्रांस के उन नागरिकों की स्वास्थ्य की जांच किया। इसके बाद उन्हें होटल से बाहर न निकलने का दिशा-निर्देश दिया गया है। चिकित्सा विभाग की ओर से शहर के सभी होटलों को नोटिस जारी किया गया है तथा देश के बाहर से आनेवाले प्रत्येक सैलानियों को डिटेल उन तक पहुंचाने का आदेश दिया है।

Share this news

About desk

Check Also

मायुमं भुवनेश्वर का राष्ट्रीय प्रकल्प ‘आनंद सबके लिए’ आयोजित

    80 से अधिक जरूरतमंद परिवारों के बीच कपड़े, खाद्य सामग्री एवं अन्य उपयोगी …