Home / Odisha / जयपुर से भुवनेश्वर के बीच उड़ेगा और एक विमान

जयपुर से भुवनेश्वर के बीच उड़ेगा और एक विमान

भुवनेश्वर। दक्षिण ओडिशा विशेष कर कोरापुट जिले के लिए एक अच्छी खबर है। जयपुर हवाई अड्डे से भुवनेश्वर हवाई अड्डे के लिए शीघ्र ही एक और विमान उडने वाला है। राज्य के वाणिज्य व परिवहन मंत्री टुकुनी साहू ने ट्वीट कर यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि यात्रियों संख्या व इलाके लोगों की मांग को ध्यान में रखते हुए एयर वन इंडियन कंपनी ने कोरापुट व भुवनेश्वर के बीच एक और विमान शुरु करने का निर्णय किया है। उल्लेखनीय है कि कोरापुट व भुवनेश्वर के बीच अधिक उड़ान की मांग लगातार हो रही थी। गत 31 अक्टूबर को जयपुर हवाई अड्डे के लिए भुवनेश्वर से विमान सेवा का मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने शुभारंभ किया था।

Share this news

About desk

Check Also

सुभद्रा योजना के दो साल पूरे

    ओडिशा में घर-घर जलेगा ‘सुभद्रा दीप’     उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिडा की अपील …