Home / Odisha / ओडिशा के बच्चे किसी से कम नहीं – नवीन पटनायक

ओडिशा के बच्चे किसी से कम नहीं – नवीन पटनायक

  • सरगीफुल महोत्सव का समापन

भुवनेश्वर। ओडिशा के बच्चे किसी कसे कम नहीं है। आवश्यकता इस बात की है कि ओडिशा के बच्चे अपने में प्रतिस्पर्धा की भावना के साथ आगे बढ़ें। अनुसुचित जनजाति कल्याण विभाग के अधीन आने वाले विद्यालयों के बच्चों को लेकर हो रहे आयोजन सरगीफुल के समापन कार्यक्रम में उदवोधन देते हुए मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने ये बातें कहीं।
उन्होंने इस कार्यक्रम में शामिल बच्चों से कहा कि वे सफलता के लिए प्रय़ास करें, मेरा आशीर्वाद आपके साथ है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आप लोगों के कार्यक्रम में हर साल शामिल हो रहा हूं। उन्होंने दिलीप तिर्की का उदाहरण देते हुए कहा कि उन्होंने अपने परिश्रम व लगन से भारतीय हाकी टीम के कप्तान तक पहुंचने के बाद अब वह हॉकी इंडिया के अध्यक्ष पद पर आसीन हैं। युवाओं के लिए वह रोल मॉडल है।

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …