Home / Odisha / गोविंद साहू के मृत्यु मामले की निष्पक्ष जांच किया जाए – धर्मेन्द्र प्रधान

गोविंद साहू के मृत्यु मामले की निष्पक्ष जांच किया जाए – धर्मेन्द्र प्रधान

भुवनेश्वर। केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने गुरुवार को ममिता मेहर हत्याकांड के मुख्य आरोपित गोविंद साहू मृत्यु मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की।
प्रधान ने ट्वीट कर कहा कि बहुचर्चित कलाहांडी जिले के शिक्षिका ममिता मेहर की हत्या जैसे संवेदनशील घटना के मुख्य आरोपित गोविंद साहू की जेल में मौत होना तथा डीएनए परीक्षा में तालमेल न रहना अनेक संदेहों को जन्म दे रहा है। इस संबंध में जो सवाल उठ रहे है वह अच्छा लक्षण नहीं है।
उन्होंने आगे लिखा कि गृह विभाग विशेष रुप से पुलिस व जेल विभाग के प्रमुख अधिकारियों को जांच प्रक्रिया को लेकर सही उत्तर रखना चाहिए। इस घटना को लेकर शासन व्यवस्था के राजनीतिक लोगों को भी उत्तर देना चाहिए। प्रजातंत्र में उत्तरदायित्व का महत्व है। जांच में पारदर्शिता के लिए निष्पक्ष जांच की आवश्यकता है।

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …