Home / Odisha / बड़े भाई की हत्या मामले में दो को उम्रकैद
MURDER LOGO

बड़े भाई की हत्या मामले में दो को उम्रकैद

नुआपड़ा। नुआपड़ा जिला जज अदालत ने एक भाई की हत्या करने के मामले में दो दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। इन दोनों की पहचान नरोत्तम ताहनी और देवर्चन ताहनी के रूप में बतायी गयी है। उनको उनके बड़े भाई की हत्या का दोषी पाया गया है। कोर्ट ने अपनी सजा में दोषियों पर 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। साल 2014 में नुआपड़ा जिले के खरियार थाना क्षेत्र के नेहेना गांव में भूमि विवाद को लेकर नरत्तोम ताहनी और देवर्चन ताहनी ने अपने बड़े भाई गौतम ताहनी की बेरहमी से हत्या कर दी थी।

Share this news

About desk

Check Also

सुभद्रा योजना के दो साल पूरे

    ओडिशा में घर-घर जलेगा ‘सुभद्रा दीप’     उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिडा की अपील …