Home / Odisha / पुलिस महानिदेशक ने सभी महिला पुलिस अधिकारियों को दीं शुभकामनाएं

पुलिस महानिदेशक ने सभी महिला पुलिस अधिकारियों को दीं शुभकामनाएं

  •  महिला अधिकारियों के फोटो ट्विटर पर किया साझा

भुवनेश्वर. ओडिशा पुलिस में 103 महिला अधिकारी कार्यरत हैं. ये अधिकारी थाना प्रभारी व अन्य जिम्मेदारियों पर कार्य कर रहे हैं. राज्य के पुलिस महानिदेशक अभय ने इन महिला पुलिस अधिकारियों में से अनेक अधिकारियों का फोटो अपने ट्विटर हैंडल पर साझा करते हुए कहा कि इन अधिकारियों को लेकर राज्य पुलिस गर्व अनुभव करती है.
पुलिस महानिदेशक ने अपने ट्विट में कहा है कि ये महिला अधिकारी साहस के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रही हैं. उन्होंने महिला दिवस के अवसर पर इन अधिकारियों को शुभकामनाएं दी हैं.

Share this news

About desk

Check Also

मायुमं भुवनेश्वर का राष्ट्रीय प्रकल्प ‘आनंद सबके लिए’ आयोजित

    80 से अधिक जरूरतमंद परिवारों के बीच कपड़े, खाद्य सामग्री एवं अन्य उपयोगी …