Home / Odisha / कांग्रेस के विधायक राज्यसभा चुनाव में वोट नहीं देंगे – निरंजन पटनायक

कांग्रेस के विधायक राज्यसभा चुनाव में वोट नहीं देंगे – निरंजन पटनायक

भुवनेश्वर. आगामी राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस के विधायक मतदान नहीं करेंगे. प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष निरंजन पटनायक ने रविवार को पत्रकारों द्वारा इस संबंध में पूछे गये सवाल के उत्तर में यह बात कही. उन्होंने कहा कि राज्य के विधानसभा में कांग्रेस विधायकों की संख्या केवल नौ है. कांग्रेस का कोई प्रत्याशी चुनाव मैदान में नहीं है. ऐसे में कांग्रेस के विधायक क्यों मतदान करें. उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में पार्टी के विधायक बीजद या भाजपा किसी का भी समर्थन नहीं करेंगे. उल्लेखनीय है कि ओडिशा के राज्यसभा के खाली हो रही चार सीटों के लिए बीजद मुखिया तथा मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने शनिवार को चार प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है. राज्यसभा चुनाव के लिए आधिकारिक विज्ञप्ति जारी हो चुकी है और आवश्यक होने पर आगामी 26 मार्च को चुनाव होगा.

Share this news

About desk

Check Also

मायुमं भुवनेश्वर का राष्ट्रीय प्रकल्प ‘आनंद सबके लिए’ आयोजित

    80 से अधिक जरूरतमंद परिवारों के बीच कपड़े, खाद्य सामग्री एवं अन्य उपयोगी …