Home / Odisha / कालिया छात्रवृत्ति में 1.24 करोड़ रुपये हुए खर्च

कालिया छात्रवृत्ति में 1.24 करोड़ रुपये हुए खर्च

भुवनेश्वर। ओडिशा सरकार ने वित्तीय वर्ष 2021-22 में कालिया छात्रवृत्ति के तहत छात्रों को वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए 1.24 करोड़ रुपये खर्च किया है। ओडिशा विधानसभा में खंडपड़ा के बीजद सदस्य सौम्य रंजन पटनायक के एक प्रश्न का उत्तर देते हुए कृषि और किसान अधिकारिता मंत्री रणेंद्र प्रताप स्वाईं ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2021-22 में कालिया प्रदान करने के लिए कुल 1.24 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। राज्य भर में कुल 765 छात्रों को छात्रवृत्ति मिली है।
स्वाईं ने कहा कि ओडिशा के सरकारी पेशेवर और तकनीकी संस्थानों में उच्च अध्ययन करने और उनके परिवारों को भी सशक्त बनाने के उद्देश्य से कालिया योजना के लाभार्थियों के बच्चों को वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि वित्त वर्ष 2021-22 से स्टेट कॉमन स्कॉलरशिप पोर्टल लागू होने के बाद कालिया छात्रवृत्ति प्रदान की जा रही है।

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …