Home / Odisha / कलाहांडी में सड़क हादसे में दो महिलाओं की मौत

कलाहांडी में सड़क हादसे में दो महिलाओं की मौत

भुवनेश्वर। कलाहांडी जिले के जी उदयगिरि इलाके में आज स्कूटी की टक्कर से बाइक सवार दो महिलाओं की मौत हो गयी। मृतकों की पहचान नयागढ़ निवासी प्रदीप्ता साहू (34) और बिमला प्रधान (47) के रूप में बतायी गयी है। प्रदीप्ता यहां लिंगागढ़ गर्ल्स हाई स्कूल में शिक्षिका हैं और उसी स्कूल में बिमला प्रधान लिपिक थी। बिमला यहां मालिकापड़ी पंचायत के कुपागुड़ा गांव की निवासी बतायी गयी है।
सूत्रों ने बताया कि दोनों अपनी स्कूटी पर जा रही थीं। तभी लिंगागढ़ की ओर से आ रही एक बाइक ने उनके दोपहिया वाहन को टक्कर मार दी। दोनों महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं और उन्हें तुरंत नजदीकी सरकारी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। बाइक सवार दोनों युवकों को मामूली चोटें आई हैं।
इस बीच पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायल युवकों को इलाज के लिए ले गई। दोनों दोपहिया वाहनों को जब्त कर मामला दर्ज कर लिया गया है। जी उदयगिरि थाने के आईआईसी अजय स्वाईं ने कहा कि मामले की जांच चल रही है।

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …