Home / Odisha / गंजाम में 1313 एसएचजी में 35 करोड़ का कर्ज वितरित

गंजाम में 1313 एसएचजी में 35 करोड़ का कर्ज वितरित

ब्रह्मपुर। गंजाम जिले के गोपालपुर निर्वाचन क्षेत्र के रंगेईलुंडा प्रखंड में लगभग 1313 स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) के बीच मिशन शक्ति योजना के तहत 35 करोड़ रुपये बतौर कर्ज वितरित किया गया। राज्य की मिशन शक्ति और महिला-शिशु विकास मंत्री बासंती हेम्ब्रम ने आयोजित एक कार्यक्रम में इस ऋण वितरण का शुभारंभ किया। बताया जाता है कि रंगेईलुंडा प्रखंड की 32 ग्राम पंचायतों और कुकुड़ाखंडी प्रखंड की 5 पंचायत और ब्रह्मपुर नगर निगम से छह वार्ड से 12 हजार से अधिक महिलाएं इस मौके पर उपस्थित थीं। ये सभी महिलाएं विभिन्न स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर स्वाबलंबी बनने की ओर अग्रसर हैं। इस महिलाओं ने मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के प्रति आभार जताया है।

इस मौके पर सांसद ब्रह्मपुर चंद्रशेखर साहू, ब्रह्मपुर नगर निगम के मेयर संगमित्रा दलेई, उपमेयर ई विवेक रेड्डी, जिला परिषद की उपाध्यक्ष राजेश्वरी डोरा, गंजाम जिलाधिकारी दिव्यज्योति परिडा, रंगेईलुंडा प्रखंड अध्यक्ष उषा रानी, उपाध्यक्ष अनिता महाकुड और निर्वाचित प्रतिनिधिगण उपस्थित थे। इस मौके पर मुख्यमंत्री के ओएसडी डा गोपबंधु दाश, जिला परियोजना निदेशक वी कृतिवासन, निगम आयुक्त जे सोनाल और ब्रह्मपुर के उपजिलाधिकारी आशुतोष कुलकर्णी भी उपस्थित थे।

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …