Home / Odisha / केंदुझर में निर्माणाधीन पुल गिरा, तीन जख्मी

केंदुझर में निर्माणाधीन पुल गिरा, तीन जख्मी

केंदुझर। जिले में कुसेई नदी पर बना निर्माणाधीन पुल के सोमवार को गिर जाने से तीन लोग घायल हो गये। सभी घायलों की पहचान मजदूर के रूप में हुई है। उनमें से एक को गंभीर हालत में आनंदपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बताया जा रहा है कि लंबे अंतराल के बाद पुल का काम शुरू हुआ था। आज सुबह मजदूर उस पर काम कर रहे थे तभी पुल का एक हिस्सा टूट गया। इसे जोड़ने वाली बीम भी नीचे गिर गई। सूचना मिलने पर घासीपुरा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। इस हादसे को लेकर स्थानीय लोग सहमे हुए हैं। लोगों ने निर्माण कंपनी के काम पर सवाल खड़े कर दिये हैं।

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …