Home / Odisha / डिजिटल लेनदेन और लोकपाल योजना के माध्यम से शिकायतों का निवारण पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

डिजिटल लेनदेन और लोकपाल योजना के माध्यम से शिकायतों का निवारण पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

भुवनेश्वर। भारतीय रिजर्व बैंक विनियमित संस्थाओं की शिकायत निवारण तंत्र और आरबीआई लोकपाल योजना पर गहन जागरूकता कार्यक्रम पर टाउनहॉल बैठक का आयोजन यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की ओर से जिलाधिकारी कार्यालय कटक के सम्मेलन हॉल में आयोजित किया गया। इस बैठक में एडीएम सिबा टोप्पो, तुषार कांत कर, क्षेत्रीय प्रमुख यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, कटक, राजेश कुमार बेहरा, एलडीएम कटक तथा इंडियन बैंक और पीएनबी के जोनल प्रमुख आदि उपस्थित थे। इस दौरान डिजिटल लेनदेन और लोकपाल योजना के माध्यम से शिकायतों का निवारण कैसे किया जाता है, पर चर्चा की गयी तथा लोगों को जागरुक करने का प्रयास किया गया।

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …