Home / Odisha / सीटू का श्रमिक समावेश आगामी 19 को

सीटू का श्रमिक समावेश आगामी 19 को

भुवनेश्वर- नागरिकता संशोधन कानून, एनआरसी को वापस लेने, राज्य में मजदूरों की न्यूनतम मजदूरी को मासिक 21 हजार रुपये करने व मजदूरों के संबंध में अन्य मांगों को लेकर सीटू द्वारा आगामी 19 मार्च को श्रमिक रैली का आयोजन किया जाएगा। सीटू के अध्यक्ष जनार्दन पति व महामंत्री विष्णु मोहंती ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भुवनेश्वर के लोवर पीएमजी चौक पर आयोजित होने वाली इस रैली में पूरे प्रदेश से हजारों की संख्या में श्रमिक शामिल होंगे। रैली मे हुंकार भरने के बाद में सीटू का एक प्रतिनिधिदल  मुख्यमंत्री, श्रममंत्री व अन्य विभागों के मंत्रियों से मिंल कर ज्ञापन सौंपेगा। उन्होंने कहा कि बिजली वितरण कंपनियों का निजीकरण किये जाने का जो प्रयास हो रहा है उसका विरोध किया जाएगा। साथ ही श्रमिक विरोधी श्रम कानूनों को हटाने, ठेका व आउटसोर्सिंग की प्रथा को समाप्त करने, असंगठित क्षेत्रों के मजदूरों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने आदि मांग की जाएगी।

 

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …