Home / Odisha / शूगर फैक्ट्री क्रियानुष्ठान कमेटी का  नयागढ़ बंद का मिश्रित प्रभाव

शूगर फैक्ट्री क्रियानुष्ठान कमेटी का  नयागढ़ बंद का मिश्रित प्रभाव

भुवनेश्वर- नयागढ़ में शूगर फैक्ट्री को पुनः चालू करने, शूगर फैक्ट्री में काम करने वाले मजदूरों तथा किसानों को बकाया राशि प्रदान करने की मांग को लेकर शूगर फैक्ट्री क्रियानुष्ठान कमेटी द्वारा  बुलाये गये नयागढ़ बंद का मिश्रित प्रभाव दिखा। सुबह छह बजे से शाम के छह बजे तक बुलाये गये बंद का परिवहन पर असर दिखा। नयागढ़ स्थित जिला मुख्यालय में  दुकानों व व्यवसायिक प्रतिष्ठान बंद रहे। बंद के कारण ट्रेन व बसों का परिचालन नहीं हुआ है। किसानों ने बंद को समर्थन दिया था। जिले के कुछ स्थानों पर बंद का प्रभाव नहीं दिखा तथा दुकानें खुले रहीं।

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …