Home / Odisha / उदीयमान सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ का महापर्व संपन्न

उदीयमान सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ का महापर्व संपन्न

भुवनेश्वर। आज उदीयमान सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ का महापर्व संपन्न हो गया और व्रतियों ने पारण किया। बिस्वास, भुवनेश्वर द्वारा पहली बार न्यू बालियात्रा कुंआखाई छठघाट पर आयोजित दो दिवसीय सामूहिक अर्घ्य अर्पण के बाद आज भोर में ही ठेकुआ प्रसाद आमंत्रित तथा आगत लोगों को प्रदान किया गया। आज भोर से ही हजारों छठव्रती तथा परिवार के सदस्य घाट पर उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने पहुंचे।

छठव्रतियों ने घाट ही पारण किया। आयोजन के अंत में बिस्वास के सचिव चन्द्रखेखर सिंह ने सभी छठव्रतियों को बधाई दी तथा आयोजन में सहयोग देने के लिए सभी धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने आयोजन को सफल बनाने में स्थानीय प्रशासन, भुवनेश्वर नगर निगम तथा पुलिस प्रशासन को भी सहयोग के लिए भी बिस्वास की ओर से आभार जताया।

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …