Home / Odisha / भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस में भिड़ंत

भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस में भिड़ंत

  •  नवीन निवास घेराव के दौरान कई कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया

  •  शिशु भवन चौक पर सुरक्षाकर्मियों ने भाजपा के मार्च को रोका

भुवनेश्वर। राजधानी स्थानीय स्थित शिशु भवन चौक पर आज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं और सुरक्षाबलों के बीच झड़प हो गयी। नवीन निवास का घेराव करने जा रहे भाजपा के मार्च को सुरक्षाबलों ने रोकने की कोशिश की तो प्रदर्शनकारियों से साथ उनकी हाथापाई हो गयी। इस दौरान भाजपा के कई कार्यकर्ताओं को पुलिस ने एहतियातन हिरासत में ले लिया। इससे पहले दिन में पार्टी नेताओं के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने यहां भाजपा के राज्य मुख्यालय से एक मार्च निकाला और तख्तियां और बैनर लिये नवीन निवास की ओर प्रस्थान किया। प्रदर्शनकारी अर्चना नाग ब्लैकमेलिंग मामले और जिला परिषद सदस्य धर्मेंद्र साहू की मौत में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे।

जैसे ही सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के आवास का घेराव करने के लिए आगे बढ़े, वैसे ही पुलिस ने यहां शिशु भवन चौक पर रोक लिया। इससे गुस्साए कार्यकर्ताओं ने बैरिकेड्स तोड़ने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया, तो नौबत हाथापाई तक पहुंच गयी।

भाजपा नेता पृथ्वीराज हरिचंदन ने कहा कि बीजद के कई नेता यौन उत्पीड़न के मामलों में शामिल हैं। हमने कई बार इस मामले की ओर मुख्यमंत्री का ध्यान आकृष्ट किया था, लेकिन वे अभी भी इस पर चुप हैं।

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …