Home / Odisha / भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों में फेरबदल
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों में फेरबदल

  • राजकुमार शर्मा बोर्ड ऑफ रेवेन्यु के सदस्य बने

भुवनेश्वर। भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी जीवीवी शर्मा व मधुसूदन पाढ़ी 31 अक्टूबर को सेवानिवृत्ति ले रहे हैं। इस कारण राज्य सरकार ने इस सेवा में फेरबदल किया है। साधारण प्रशासन व शिकायत विभाग द्वारा इस संबंध में विधिवत रुप से विज्ञप्ति जारी की गई है।

बताया गया है कि बोर्ड ऑफ रेवेन्यु के वर्तमान सदस्य जीवीवी शर्मा 31 अक्टूबर को सेवानिवृत्ति ले रहे हैं, इस कारण उनके स्थान पर गोपबंधु प्रशासनिक अकादमी के डीजी राजकुमार शर्मा को नियुक्त किया है। इसी तरह वरिष्ठ आईएएस संजीब चोपडा भी 31 अक्टूबर को केन्द्रीय डेपुटेशन पर जा रहे हैं। इस कारण विकास आयुक्त व अतिरिक्त मुख्य सचिव तथा योजना व संयोजन विभाग के सचिव प्रदीप जेना को राज्य के कृषि उत्पादन आयुक्त के रुप में अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ-साथ वह विशेष राहत आयुक्त, ओसडमा के प्रबंध निदेशक की जिम्मेदारी भी संभालते रहेंगे। इस्पात व खदान विभाग के प्रमुख सचिव देव रंजन कुमार सिंह को गृह विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। वह पूर्व की तरह ओएमसी, ओएमईसीएल तथा इडकाल के अध्यक्ष के पद पर अतिरिक्त दायित्व भी संभालते रहेंगे।

ओड़िया भाषा, साहित्य व संस्कृति विभाग के प्रमुख सचिव मधुसूदन पाढ़ी भी 31 को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। इस कारण उनके स्थान पर वर्तमान में राजस्व व आपदा प्रबंधन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सत्यव्रत साहु को इस विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। मुख्यमंत्री के विशेष सचिव रूपा रोशन साहु को अनुसूचित जाति जनजाति विकास, अल्पसंख्यक, पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की सचिव की जिम्मेदारी दी गई है।

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …