Home / Odisha / सत्तारूढ़ बीजद के अहंकार को नष्ट करेंगे मतदाता – धर्मेंद्र प्रधान

सत्तारूढ़ बीजद के अहंकार को नष्ट करेंगे मतदाता – धर्मेंद्र प्रधान

  • धामनगर उपचुनाव में उम्मीदवार सूर्यवंशी सूरज के समर्थन में हाई-वोल्टेज अभियान चलाया

भद्रक। भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार को कहा कि मतदाता सत्तारूढ़ बीजद के अहंकार को नष्ट कर देंगे और भाजपा को एक बार फिर धामनगर विधानसभा क्षेत्र की सेवा करने का मौका देंगे।

प्रधान ने शनिवार को 3 नवंबर को होने वाले धामनगर उपचुनाव के लिए अपनी पार्टी के उम्मीदवार सूर्यवंशी सूरज के समर्थन में हाई-वोल्टेज अभियान चलाया। प्रधान ने निर्वाचन क्षेत्र की कई पंचायतों में रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने धामनगर को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भावना को लोगों के सामने रखा। उन्होंने कहा कि भाजपा में जनता का विश्वास क्षेत्र में ताकत का स्तंभ है। उनके आशीर्वाद से हम चुनाव जीतेंगे। इस दौरान उन्होंने राज्य में सत्तारुढ़ दल बीजद पर हमला बोलता हुए कहा कि राज्य सरकार ने महिला सशक्तिकरण पर बड़े-बड़े दावे किये हैं, लेकिन पिछले 22 वर्षों के दौरान उनका शोषण किया गया है। खराब स्वास्थ्य सुविधाओं के कारण गर्भवती महिलाओं को चारपाई ढोकर अस्पतालों में ले जाना पड़ता है। इधर, भाजपा नेता प्रताप षाड़ंगी, संबित पात्र और अन्य नेताओं ने विभिन्न क्षेत्रों में प्रचार अभियान चलाया।

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …