Home / Odisha / मयूरभंज में निर्माणाधीन ओवरब्रिज से ट्रक नीचे गिरा, चालक की मौत

मयूरभंज में निर्माणाधीन ओवरब्रिज से ट्रक नीचे गिरा, चालक की मौत

बारिपदा। मयूरभंज जिले में झारपोखरिया थानांतर्गत बॉम्बे चौक के पास राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 49 पर कल शाम हुए एक हादसे में एक ट्रक चालक की मौत हो गयी। बताया जाता है कि यहां निर्माणाधीन ओवरब्रिज से एक ट्रक नीचे गिर गया।

जानकारी के मुताबिक, हल्दिया में लौह अयस्क उतारने के बाद ट्रक केंदुझर की ओर जा रहा रहा था। इस दौरान बॉम्बे चौक के पास निर्माणाधीन ओवरब्रिज से गिर गया। इस हादसे में चालक की मौत हो गयी।

Share this news

About desk

Check Also

सुभद्रा योजना के दो साल पूरे

    ओडिशा में घर-घर जलेगा ‘सुभद्रा दीप’     उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिडा की अपील …