Home / Odisha / ओडिशा में कोरोना के 57 नये पाजिटिव मामले

ओडिशा में कोरोना के 57 नये पाजिटिव मामले

भुवनेश्वर। ओडिशा में बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना के 57 नये पाजिटिव मामलों का पता चला है। यह जानकारी राज्य सरकार के सूचना और जनसंपर्क विभाग ने ट्विट कर दी है। जानकारी के अनुसार, इन नये मामलों में 8 बच्चे भी शामिल हैं, जिनकी आयु 1 से 18 आयु वर्ग के बीच है। कुल 32 व्यक्ति संगरोध में हैं, जबकि 25 स्थानीय संपर्क के मामले हैं। पिछले 24 घंटों में कुल 9,110 परीक्षण किये गये थे। परीक्षण सकारात्मकता दर 0.62% थी।
जानकारी के अनुसार, बालेश्वर जिले में 4, कटक जिले में 4, देवगढ़ जिले में 4, गजपति जिले में 2, जगतसिंहपुर जिले में 1, जाजपुर जिले में 1, कलाहांडी जिले में 1, खुर्दा जिले में 8, कोरापुट जिले में 1, नयागढ़ जिले में 4, नुआपड़ा जिले में 1, पुरी जिले में 1, रायगड़ा जिले में 1, संबलपुर जिले में 2, सोनपुर जिले में 1, सुंदरगढ़ जिले में 19 तथा स्टेट पूल में 2 नये कोरोना संक्रमित पाये गये हैं।

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …