Home / Odisha / सड़क हादसे में श्री मंदिर के सेवायत की मौत

सड़क हादसे में श्री मंदिर के सेवायत की मौत

पुरी। पुरी में दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में श्री जगन्नाथ मंदिर के एक सेवायत की मौत हो गयी। यह हादसा बुधवार की शाम को हुआ। इस दुर्घटना में एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है। मृतक की पहचान पुरी कस्बा के डोलमंडप शाही निवासी लक्ष्मीधर पंडा के रूप में बतायी गयी है, जबकि घायल माटीमंडप शाही निवासी राधामोहन पाढ़ी हैं।
सूत्रों ने बताया कि दोनों मालतीपतपुर स्थित पटाखा-विक्रेता दुकान के पास दिवाली के मौके पर बाइक से पटाखे लाने जा रहे थे। इसी दौरान एक अन्य मोटरसाइकिल ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इससे दोनों सड़क पर गिर गये। उनके सिर में गंभीर चोटें आईं। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां पंडा को मृत घोषित कर दिया गया। वह श्री जगन्नाथ मंदिर के सेवायत थे। उनकी मौत से इलाके में शोक की लहर दौड़ गयी है।

Share this news

About desk

Check Also

सुभद्रा योजना के दो साल पूरे

    ओडिशा में घर-घर जलेगा ‘सुभद्रा दीप’     उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिडा की अपील …