Home / Odisha / ओडिशा में कोरोना के 73 नये मामले

ओडिशा में कोरोना के 73 नये मामले

भुवनेश्वर। ओडिशा में बीते 24 घंटे के दौरान कोरोना के 73 नये पाजिटिव मामलों की पुष्टि हुई है। यह जानकारी राज्य सरकार के सूचना और जनसंपर्क विभाग ने ट्विट कर मंगलवार को दी है। इन नये मामलों में 8 बच्चे शामिल हैं। कुल 43 व्यक्ति संगरोध में हैं, जबकि 30 स्थानीय संपर्क मामले हैं। पिछले 24 घंटों में कुल 10,009 परीक्षण किये गये थे। ओडिशा में परीक्षण सकारात्मकता दर 0.72% थी।
जानकारी के अनुसार, बालेश्वर जिले में 5, कटक जिले में 7, देवगढ़ जिले में 2, गंजाम जिले में 2, जगतसिंहपुर जिले में 3, जाजपुर जिले में 2, झारसुगुड़ा जिले में 1, कलाहांडी जिले में 6, खुर्दा जिले में 8, मयूरभंज जिले में 3, नयागढ़ जिले में 1, नुआपड़ा जिले में 3, पुरी जिले में 8, संबलपुर जिले में 7, सुंदरगढ़ जिले में 14 तथा स्टेट पूल में 1 नया कोरोना संक्रमित मिला है।

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …