Home / Odisha / अर्चना नाम मामले में कांग्रेस ने की एसआईटी जांच की मांग

अर्चना नाम मामले में कांग्रेस ने की एसआईटी जांच की मांग

भुवनेश्वर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ताराप्रसाद वाहिनीपति ने महिला ब्लैकमेलर अर्चना नाग मामले में एसआईटी का गठन कर हाईकोर्ट के सिटिंग जज से जांच कराने की मांग की है।
उन्होंने कहा कि अर्चना नाग मामले में सत्तारुढ़ बीजद व भाजपा के नेता शामिल हैं। इन दोनों पार्टियों के नेता अर्चना नाग को काफी पैसा दिया है। इसमें अनेक लोग शामिल होने की बात सामने आ रही है। मंत्री, विधायक व प्रशासनिक अधिकारियों के उसके साथ संबंध होने के बात सामने आने के कारण पुलिस के हाथ बंध गये हैं। छोटी छोटी बातों पर पत्रकार सम्मेलन में सूचना देने वाली पुलिस इस मामले में किसी प्रकार की जानकारी देने से कतरा रही है। यह मामला एक बड़ा सेक्स स्कैंडल का मामला है। राज्य सरकार ने ओडिशा की संस्कृति को समाप्त कर दिया है। इसलिए इस मामले में एसआईटी का गठन कर हाईकोर्ट की सिटिंग जज से जांच करायी जाए।

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …