Home / Odisha / ओडिशा के 57 हजार संविदा कर्मचारी हुए नियमित

ओडिशा के 57 हजार संविदा कर्मचारी हुए नियमित

  •  संविदा आधारित नियुक्ति को नियमित करने के लिए विज्ञप्ति जारी

  •  अब प्रावधान के अनुसार निश्चित वेतन, पदोन्नति और इनक्रिमेंट भी मिलेगा

भुवनेश्वर। संविदा आधारित नियुक्तियों को नियमित करने के लिए रविवार को साधारण प्रशासन विभाग द्वारा विज्ञप्ति जारी की गई। संविदा आधारित ग्रुप बी, सी व डी स्तर पर नियुक्ति को समाप्त करने के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। इसके साथ ही राज्य के 57 हजार संविदा कर्मचारी नियमित हो गये हैं।
संविदा आधारित नियुक्ति के नियम के अनुसार कर्मचारियों को स्थायी करने के साथ-साथ उनके स्केल के अनुसार निश्चित वेतन दिया जायेगा। उनको पदोन्नति भी दी जाएगी। प्रावधान के अनुसार इनक्रिमेंट भी दिया जायेगा।
उल्लेखनीय है कि शनिवार को मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने एक बड़ी घोषणा करके राज्य में संविदा नियुक्ति को समाप्त करने की बात कही थी। उन्होंने कहा था कि इस निर्णय से 57 हजार कर्मचारियों को लाभ मिलेगा। इसमें 13 सौ करोड़ रुपये का खर्च राज्य के राजकोष पर आयेगा।

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …