Home / Odisha / केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मिले डेलोएटोर के ग्लोबल सीईओ

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मिले डेलोएटोर के ग्लोबल सीईओ

  • भुवनेश्वर में खुलेगा डेलोएटोर का एक बड़ा टेक्नोलॉजी सेंटर

भुवनेश्वर – केंद्रीय शिक्षा कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के अनुरोध पर विश्व प्रसिद्ध आईटी कंपनी डेलोएटोर भुवनेश्वर में एक बड़ा टेक्नोलॉजी सेंटर खोलने जा रही है । इसी क्रम में शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से डेलोएटोर ग्लोबल के सीईओ पुनीत रेंजेन ने मुलाकात की ।

इस दौरान उन्होंने केंद्रीय मंत्री द्वारा पहले अनुरोध की रक्षा कर भुवनेश्वर एवं कोयंबटूर में बड़े टेक्नोलॉजी सेंटर खोलने के बारे में जानकारी दी । श्री प्रधान ने इस पर प्रसन्नता व्यक्त करने के साथ उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की है ।

उन्होंने कहा कि इस कदम से युवा वर्ग के लिए नई संभावनाओं का सृजन होगा तथा आईटी क्षेत्र के विकास में इको सिस्टम को और मजबूत किया जा सकेगा । इस दौरान कंपनी के सीईओ व केंद्रीय मंत्री से प्रधान के बीच में भारत के प्रतिभाओं का कैसे बेहतर उपयोग हो सकेगा इस पर विचार विमर्श हुआ । ग्रामीण इलाकों में रहने वाले युवाओं के लिए अवसर तैयार करना तथा डिजिटल अर्थव्यवस्था में देश को कैसे आगे बढ़ाया जाएगा इस पर भी चर्चा हुई ।

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …