Home / Odisha / ओडिशा में सड़क हादसों में चार की मौत

ओडिशा में सड़क हादसों में चार की मौत

भुवनेश्वर। ओडिशा में सुंदरगढ़ और बरगढ़ जिलों में दो अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सुंदरगढ़ जिले के कोइदा क्षेत्र में करीब 50 फीट की ऊंचाई से एक मालवाहक ट्रक पुल से गिर गया, जिससे चालक व सहायका की मौके पर ही मौत हो गयी। खनिज से लदा ट्रक कोएडा से राउरकेला की ओर जा रहा था। इसी दौरान चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छह घंटे की मशक्कत के बाद क्षतिग्रस्त वाहन से शवों को बरामद करने में सफल रही।
एक अन्य सड़क दुर्घटना बरगढ़ जिले के सोहेला ब्लॉक के कनपाली में हुई, जहां एक कार और मोटरसाइकिल की आमने-सामने टक्कर हो गयी। इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति और उसकी बेटी की मौत हो गई।

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …