Home / Odisha / ओडिशा में कोरोना से दो की मौत

ओडिशा में कोरोना से दो की मौत

भुवनेश्वर। ओडिशा में कोरोना से और दो मरीजों की मौत हुई है। यह जानकारी राज्य सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग ने ट्विट कर दी है। बताया जाता है कि डेथ ऑडिट प्रक्रिया पूरी होने के बाद कोरोना के कारण इन रोगियों की मौत पुष्टि की गयी है। जानकारी के अनुसार, मृतकों में एक मयूरभंज जिले का एक 63 वर्षीय पुरुष, जो मधुमेह मेलिटस और क्रोनिक किडनी रोग से भी पीड़ित था। दूसरा मृतक पुरी जिले का एक 40 वर्षीय पुरुष था। इसके साथ ही राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 9,197 हो गयी है।

Share this news

About desk

Check Also

सुभद्रा योजना के दो साल पूरे

    ओडिशा में घर-घर जलेगा ‘सुभद्रा दीप’     उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिडा की अपील …