Home / Odisha / प्राणनाथ पटनायक की 52वीं स्मृतिसभा आयोजित

प्राणनाथ पटनायक की 52वीं स्मृतिसभा आयोजित

  •  राज्यपाल प्रोफेसर गणेशीलाल ने उन्हें ओडिशा का जननायक बताया

भुवनेश्वर। ओडिशा के महान शिक्षाविद् स्वर्गीय प्राणनाथ पटनायक की 52वीं स्मृतिसभा स्थानीय जयदेव भवन में आयोजित हुई। प्राणनाथ पटनायक मेमोरियल संगठन की ओर से आयोजित समारोह के मुख्य अतिथि ओडिशा के राज्यपाल प्रोफेसर गणेशीलाल, सम्मानित अतिथिगण के रुप में कीट-कीस के प्राणप्रतिष्ठाता तथा कंधमाल लोकसभा सांसद प्रोफेसर अच्युत सामंत, ओड़िया समाज के प्रमुख निरंजन रथ, ओडिशा के विधायक सौम्यरंजन पटनायक तथा मेजर खीरोद प्रसाद मोहंती आदि मंचासीन थे तथा स्व. प्राणनाथ पटनायक की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन किया तथा अपनी श्रद्धांजलि दी। मेमोरियल के सचिव दिलीप हाली ने स्वागत भाषण दिया तथा स्व. प्राणनाथ पटनायक के योगदानों की विस्तार जानकारी दी। प्रो सामंत ने स्व. पटनायक के योगदानों पर प्रकाश डाला। मेजर मोहंती ने स्व. प्राणनाथ पटनायक को ओडिशा का महान सपूत बताया। सौम्य रंजन पटनायक ने स्व. पटनायक के नाम पर जिन लोगों को सम्मानित किया गया, उनकी प्रशंसा की। मुख्य अतिथि ओडिशा के राज्यपाल प्रोफेसर गणेशीलाल ने उन्हें ओडिशा का जननायक बताया, जिनका व्यक्तित्व बहुआयामी था। इस अवसर पर डाक्टर सीवीके मोहंती, हिमांशु शेखर खटुआ, रक्षक नायक, डा सौरेन्द्र कुमार महापात्र तथा गायिका शेलभामा महापात्र को प्राणनाथ सम्मानः2022 से सम्मानित किया गया। मंच संचालन डा मृत्युंजय रथ ने किया।

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …