Home / Odisha / धर्मेन्द्र प्रधान ने गांधी जी और शास्त्री जी को याद किया

धर्मेन्द्र प्रधान ने गांधी जी और शास्त्री जी को याद किया

भुवनेश्वर। केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने जयंती के अवसर पर महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धा अर्पित की। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि शोषण के समय पर महात्मा गांधी कमजोर लोगों के आवाज बनकर उभरे थे। उन्होंने निडरता के साथ अंग्रेजों की अवमानना की तथा भारतीयों के जीवन व स्वाधनीता की लड़ाई लड़ी। उनके विचार हमें आज भी प्रेरित करते हैं। जयंती के अवसर पर सावरमती के संत को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।
इसके साथ ही केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने भूतपूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को उनकी जयंती पर स्मरण किया। प्रधान ने ट्वीट कर कहा कि भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री जी के असाधारण व मजबूत नेतृत्व ने भारतीय सीमाओं की सुरक्षा सुनिश्चित की। साथ ही देश के किसानों और जवानों को नई दिशा भी दिखाई थी। उनकी सादगी, ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और निडर व्यक्तित्व हर भारतवासी के लिए प्रेरणा है। उनकी जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि।

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …