Home / Odisha / ग्राउंड फ्लोर से काम करती है भाजपा, थर्ड फ्लोर से नहीं – पंडा

ग्राउंड फ्लोर से काम करती है भाजपा, थर्ड फ्लोर से नहीं – पंडा

  •  कहा- ओडिशा में नंबर की पार्टी बनेगी भाजपा

  •  बीजद सरकार पर साधा निशाना

भुवनेश्वर। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत जय पंडा ने आज कहा कि बहुत ही जल्द भारतीय जनता पार्टी ओडिशा में नंबर वन की पार्टी बनेगी। इसके साथ ही बीजू जनता दल पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा ग्राउंड फ्लोर से काम करती है, किसी दूसरी या तीसरी मंजिल से नहीं। भाजपा के उपाध्यक्ष बैजयंत जय पंडा ने पार्टी को राज्य में नंबर-2 की पार्टी बनाने के लिए ओडिशा के लोगों को धन्यवाद दिया और कहा कि बहुत जल्द भाजपा ओडिशा में नंबर 1 पार्टी के रूप में सामने आयेगी। उन्होंने कहा कि अन्य दल परिवारवाद करते हैं, लेकिन भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है, जो देश के हित में काम करती है।

Share this news

About desk

Check Also

सुभद्रा योजना के दो साल पूरे

    ओडिशा में घर-घर जलेगा ‘सुभद्रा दीप’     उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिडा की अपील …