Home / Odisha / मामस, भुवनेश्वर की ओर से माता की चौकी आयोजित

मामस, भुवनेश्वर की ओर से माता की चौकी आयोजित

भुवनेश्वर। मारवाड़ी महिला समिति भुवनेश्वर की अध्यक्षा नीलम अग्रवाल के कुशल नेतृत्व में कल स्थानीय नेत्रहीन संघ सभागार में माता की चौकी का आयोजन नवरात्रि के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया। आयोजन में माता दुर्गा देवी का दरबार प्राकृतिक दृश्य के साथ दिव्य रूप में सजाया गया था, जहां माताएं व बहनें आकर माथा टेकती, खुशी में नृत्य गायन करतीं नजर आईं।

स्थानीय भक्ति गायकी दल अपनी सुमधुर गायकी से नवरात्रिमय और देवी दुर्गा की वास्तविक आराधनामय बना दिया था। आयोजन के अंत में सभी ने दुर्गा मां आशीर्वाद लेकर प्रसाद सेवन किया। आयोजन का मुख्य आकर्षण डांडिया नृत्य रहा।

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …